ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका में मनाया गया गुरु अर्जन देव का प्रकाश पर्व
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2017 1:38:16 PM
अमेरिका में मनाया गया गुरु अर्जन देव का प्रकाश पर्व

 लॉस एंजेल्स, (हि.स.)। सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव की याद में कैलिफोर्निया के करीब एक दर्जन गुरुद्वारों में रविवार को बड़े धूमधाम के साथ प्रकाश पर्व मनाया गया।

इस अवसर पर भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया और झांकी के साथ नगर कीर्तन किए गए। यहां गुरु अर्जन देव के प्रकाश पर्व को शहीदी दिवस के रूप में मनाया गया तथा दिल्ली में जून, 1984 के दंगों में मारे गए सिखों को याद किया गया। लेकिन लॉस एंजेल्स के वरमोंट गुरुद्वारे में छठी पादशाही गुरु हरगोविंद साहिब का प्रकाश पर्व मनाया गया। 
इस मौके पर कैलिफोर्निया के महानगरों-सैन फ्रांसिस्को, लॉस एंजेल्स और सैन डिएगो के एक दर्जन से अधिक गुरुद्वारों में सिख संगतों ने कीर्तन में भाग लिया और लंगर का आयोजन किया गया।
सैन फ्रंसिसिको में सुबह से सिख संगतों का गुरुद्वारों में एकत्रित होना शुरू हो गया था। बाद में बड़े उल्लास के साथ सिख समुदाय ने नगर कीर्तन में भाग लिया। सैन होजे, फ्रीमोंट,आकलैंड में नगर कीर्तन में बड़ी तादाद में पुरुष, महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। नगर कीर्तन में केसरिया बाने में पंज प्यारे हाथों में किरपान लिए कीर्तन मंडली के आगे आगे चल रहे थे। 
उधर, अमेरिका के सबसे पुराने गुरुद्वारे के रूप में लॉस एंजेल्स में हालीवुड स्थित वरमोंट गुरुद्वारे में छठी पादशाही गुरु हरगोविंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया गया। 
गुरुद्वारा के प्रधान सरदार बलदेव सिंह जोहल के अनुसार, इस अवसर पर भक्त कबीर के जन्म दिवस के साथ संत बाबा प्रेमसिंह मुरालेवाले की याद में भी कीर्तन हुआ। रागी अजीत सिंह, मनजीत सिंह और अरविंदर सिंह ने कीर्तन की अगुवाई की।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS