ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
कांगो में जेल पर हमला, 11 मरे, 900 कैदी भागे
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2017 12:50:02 PM
कांगो में जेल पर हमला, 11 मरे, 900 कैदी भागे

 बेनी (कांगो), (हि.स.)। कांगो के उत्तरी प्रांत किवू प्रांत की एक जेल पर आतंकियों ने देर रविवार हमला किया जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और करीब 900 कैदी जेल से भागने में सफल रहे। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। 

बीबीसी के अनुसार, कीवू के गवर्नर ने कहा कि बेनी में जेल पर हमले के दौरान आतंकियों ने घातक हथियारों के इस्तेमाल किए। हमले में जेल के कम से कम 8 सुरक्षा कर्मी मारे गए। इस घटना के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आतंकी किस संगठन से जुड़े थे, लेकिन एक स्थानीय कार्यकर्ता टेडी कटलिको का कहना है कि वे माई माई संगठन के थे जो बेनी के आसपास सक्रिय हैं। यह एक आत्मरक्षा संगठन है।
उल्लेखनीय है कि कांगों में गत साल के अंत से अशांति बनी हुई है, क्योंकि कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद राष्ट्रपति जोसेफ कबिला ने पद छोड़ने से इंकार कर दिया और सत्ता में बने हुए हैं। वैसे कांगो में जेल पर हमले की यह सबसे ताजा घटना है। इससे पहले पिछले महीने किंशासा के कड़ी सुरक्षा वाली जेल को तोड़कर करीब चार हजार कैदी भाग गए थे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS