अंतरराष्ट्रीय
ईरान की संसद पर हमला, कई मरे
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2017 1:07:59 PMतेहरान, (हि.स.)। ईरान की संसद पर बुधवार को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है।तीन बंदूकधारियों ने संसद भवन के अंदर घुसकर कई लोगों कों को बंधक बना लिया है और फायरिंग में कुछ लोगों की मौत भी है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।
स्थानीय टीवी चैनल तस्नीम न्यूज के अनुसार, हमले में घायल चार सुरक्षाकर्मियों में एक की मौत भी हो गई है। अब भी ईरान की संसद के अंदर गोलीबारी जारी है। सुरक्षा बलों ने एक हमलावर को गिरफ्तार भी कर लिया है, लेकिन अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।