अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका में गोलीबारी 6 मरे
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2017 1:42:59 PMफ्लोरिडा, (हि.स.)। अमेरिका के फ़्लोरिडा में एक एक बर्खास्त कर्मचारी ने फैक्ट्री में घुसकर अपने पांच पुराने साथियों की हत्या के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
डब्ल्यूएफ टीवी ने प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले से कहा है कि यह घटना सोमवार की सुबह फ्लोरिडा में इंडस्ट्रियल पार्क में हुई। जब जॉन रॉबर्ट न्यूमैन (45) फ्लोरिडा में ओरलैंडो के निकट फैक्ट्री में घुसा तो उसके हाथ में एक अर्द्ध स्वचालित बंदूक और एक चाकू था।
पुलिस का कहना है कि उक्त व्यक्ति एक पूर्व सैनिक था और उसे गत महीने में बर्खास्त किया गया था।पुलिस ने आगे कहा कि इसके कोई संकेत नहीं मिले हैं कि वह किसी आतंकी संगठन से जुड़ा था।
उल्लेखनीय है कि ऑरलैंडो शहर की यह घटना पल्स नाइट क्लब में हमले के लगभग एक साल बाद हुआ है जिसमें 50 लोगों की मौत हो गई थी।