अंतरराष्ट्रीय
ऑरलैंडो हमला: भूतपूर्व सैनिक था हमलावर
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2017 1:40:25 PMवॉशिंगटन/ऑरलैंडो, (हि.स.)(अपडेट)| अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के ऑरलैंडो में हुए हमले को एक भूतपूर्व सैनिक ने अंजाम दिया था। पुलिस अधिकारी जेरी डेमिंग्स से मिली जानकारी के मुताबिक, भूतपूर्व सैनिक को नौकरी से निकाल दिया गया, जिससे वह गुस्से में था। उसकी पहचान जॉन रॉबर्ट न्यूमैन के रूप में हुई है। इस गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रॉबर्ट को अप्रैल में नौकरी से निकाल दिया गया था। वह उस इलाके में बिना परिवार के अकेले रहता था, वह 1999 में सम्मानपूर्वक सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। उसने अपने पांच सहकर्मियों को गोली मार दी, जिनमें एक महिला कर्मी भी शामिल थी। बाद में उसने खुद को गोली मार ली।
गौरतलब है कि एक साल पहले फ्लोरिडा के इस एरिया के गे नाइटक्लब में भीड़ के बीच शूटिंग की वजह से 49 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हो गए थे।