ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
रुस-भारत के बीच होगी ऐतिहासिक वार्ता, सेंट पीटर्सबर्ग जाएंगे मोदी
By Deshwani | Publish Date: 25/5/2017 7:04:07 PM
रुस-भारत के बीच होगी ऐतिहासिक वार्ता, सेंट पीटर्सबर्ग जाएंगे मोदी

 नई दिल्ली, (हिस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई से 03 जून तक, पांच दिनों की विदेश यात्रा पर होंगे। पीएम जर्मनी, स्पेन, फ्रांस, रुस की यात्रा करेंगे। जिसमें प्रधानमंत्री की रुस यात्रा अहम होने की संभावना है।

 

विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव जीवी श्रीनिवासन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1-2 जून को रुस की यात्रा पर होंगे। जहां वे रुस के शहर सेंट पीटर्सबर्ग में भारत-रुस वार्षिक वार्ता में शामिल होंगे। ये दोनों देशों के बीच हर साल होनेवाली उच्च स्तरीय वार्ता है, जो बिना व्यधान के लगातार हो रही है। ये 18वीं द्विपक्षीय वार्ता होगी। इससे पहले ब्रिक्स सम्मिट, गोवा में अक्टूबर, 2016 में भारत-रुस के बीच 17वीं सालाना वार्ता हुई थी। जिसमें मोदी-पुतिन ने हिस्सा लिया था। ये पहली बार होगा जब ये वार्ता रुस में मास्को से बाहर किसी दूसरे शहर में हो रही है। पीएम मोदी सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकॉनामिक फोरम में भी शामिल होंगे। 

 

इस वार्ता के अलग प्रधानमंत्री मोदी और रुस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन के बीच एक बैठक होगी, जिसमें केवल दोनों राजनेता शामिल होंगे। इसके बाद दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक होगी। इस बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी रुसी कंपनियों के सीईओेस से मिलेंगे। जहां भारत-रुस के बीच व्यापारिक संबंधों को लेकर बात होगी। साथ ही रुसी कंपनियों के उच्चाधिकारी भारत सरकार के सामने अपनी बात रखेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी रुसी मीडिया से बात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की रुस यात्रा तक यदि कुछ समझौतों का मसौदा तैयार होता है, तो उन पर भी इस दौरान हस्ताक्षर होंगे। भारत-रुस रक्षा, नाभिकीय ऊर्जा, अंतरिक्ष तकनीकी के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। 

पीएम मोदी की रुस यात्रा के पहले भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने जनवरी, 2017 को रुस की यात्रा की थी। विदेश सचिव भी मार्च, 2017 में रुस यात्रा पर जा चुके हैं। अप्रैल, 2017 में भारत के रक्षा मंत्री रुस की यात्रा पर गए थे। इस तरह मोदी-पुतिन की बैठक के पहले भारत-रुस के बीच विभिन्न स्तर की वार्ताएं हो चुकी हैं। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS