ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान का आरोप, भारत ने यूएन के वाहन पर की फायरिंग
By Deshwani | Publish Date: 25/5/2017 2:38:36 PM
पाकिस्तान का आरोप, भारत ने यूएन के वाहन पर की फायरिंग

इस्लामाबाद, (हि.स.)। पाकिस्तानी सेना ने भारत पर नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और कहा है कि भारतीय सेना ने संयुक्त राष्ट्र(यूएन) सैन्य पर्यवेक्षकों की गाड़ी पर गोलीबारी की। यह जानकारी गुरुवार को मिली।
बीबीसी के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा के खंजर सेक्टर में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षकों की गाड़ी को निशाना बनाया।
बयान में कहा गया है, इस गाड़ी में संयुक्त राष्ट्र के दो अधिकारी सवार थे जिनमें एक फ़िलीपींस के मेजर इमैनुएल और क्रोएशिया के मेजर मरको थे। गाड़ी पर संयुक्त राष्ट्र का झंडा भी लगा हुआ था। पाकिस्तान की सेना ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र के दोनों अधिकारी सुरक्षित हैं।
विदित हो कि पिछले कुछ समय से भारत पाकिस्तान एक दूसरे पर नियंत्रण रेखा पर फ़ायरिंग कर संघर्ष विराम के उल्लंघन के आरोप लगाते रहे हैं। पिछले दिनों भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर नौशेरा सेक्टर क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की एक चौकी नष्ट करने का दावा किया था।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS