अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान ने नौशेरा में भारतीय ''कार्रवाई'' का किया खंडन
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2017 12:42:34 PMइस्लामाबाद, (हि.स.)। पाकिस्तानी सेना ने इस बात का खंडण किया है कि भारतीय सेना नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की चौकियों को नुकसान पहुंचाया है। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
बीबीसी के अनुसार, मेजर जनरल आसिफ़ ग़फ़ूर ने ट्वीट कर कहा है, “नौशेरा में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी पोस्ट को नष्ट करने और आम नागरिकों पर पाकिस्तानी सेना की फ़ायरिंग के भारत के दावे ग़लत हैं।” इससे पहले भारतीय सेना के मेजर जनरल अशोक नरूला ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पाकिस्तान ने 20 और 21 मई कौ नौशेरा सेक्टर में कार्रवाई की थी जिसके जवाब में भारतीय सेना ने यह कार्रवाई की है।
भारतीय सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अशोक नरूला ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर भारत की स्थिति पाकिस्तान की तुलना में म़जबूत है। पाकिस्तानी सेना हथियारबंद घुसपैठियों को भारत प्रशासित कश्मीर में दाखिल कराने में मदद करती है।
विदित हो कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पिछले दिनों भारतीय सेना के दो जवानों की हत्या कर उनके शवों के साथ बर्बरता की गई थी। भारतीय सेना ने उस समय कहा था कि इसका माकूल जवाब दिया जाएगा।