झारखंड
लेवी की रकम के साथ दो नक्सली गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 21/4/2017 3:10:13 PMहजारीबाग। कटकमदाग थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो नक्सली को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किये गये नक्सलियों के पास से पुलिस ने लेवी के एक लाख चालीस हजार रुपये बरामद किये।
साथ ही तीन मोबाइल सेट और लेवी की रसीद भी बरामद किया गया। गिरफ्तार किये गये अपराधियों की पहचान सिमरिया के रंजीत कुमार कुशवाहा और बड़कागांव के कपीलदेव प्रसाद के रूम में हुई है।