झारखंड
घूस लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 2/4/2017 4:47:34 PMहजारीबाग, (हि.स.)। कटकमदाग अंचल के राजस्व कर्मचारी अमलाकांत दास को निगरानी ने दस हज़ार रुपये घूस लेते रंगेहाथ रविवार को गिरफ्तार किया है। राजस्व कर्मचारी ने शिकायतकर्ता विजय कुमार से जमीन की एलपीसी बनाने के एवज में घूस की मांग की थी। विजय कुमार जैसे ही पैसे लेकर राजस्व कर्मचारी के पास पहुंचे, एसीबी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अमलाकान्त दास पहले भी बड़कागांव से गिरफ्तार किये जा चुके है। फिलहाल वह जमानत पर थे।