ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
हजारीबाग
प्रजातंत्र का अपहरण कर रही है सरकार: सुखदेव भगत
By Deshwani | Publish Date: 10/10/2017 3:52:38 PM
प्रजातंत्र का अपहरण कर रही है सरकार: सुखदेव भगत

हजारीबाग, (हि.स.)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत एवं विधायक दल के नेता आलमगीर आलम मंगलवार को हजारीबाग पहुंचकर जेल में बंद विधायक निर्मला देवी से मुलाकात की। उनसे आधे घंटे तक बातचीत करने के बाद वापस लौट गए। विधायक निर्मला देवी पिछले कई महीनों से जेल में बंद हैं। साथ ही जेल में हो रही प्रताड़ना के खिलाफ जेल में अनशन पर हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने सरकार पर प्रजातंत्र का अपहरण करने का आरोप लगाया। साथ ही सरकार पर कानून के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। 
उन्होंने जनता की आवाज उठाने वालों पर फैब्रिकेटेड मामला दर्ज करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज उठाने वाले नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल में डालने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है। यही कारण है कि विधायक निर्मला देवी, पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव एवं झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल में डाल दिया गया। ऐसा कर सरकार कारपोरेट सेक्टर को आसानी से जमीन उपलब्ध कराने के प्रयास में रहती है। उन्होंने कहा कि जेल के अंदर भी विधायक निर्मला देवी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार के इशारे पर कार्रवाई की जा रही है। 
राज्य सभा चुनाव मामले में घिरी सरकार सूचक विधायक निर्मला देवी को प्रताड़ित कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि शोषण और प्रताड़ना के खिलाफ विधायक निर्मला देवी अनशन पर हैं। हम सरकार की कार्रवाई के खिलाफ जनता के बीच जाएंग। इधर विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि विधायक पर प्रताड़ना के खिलाफ गृह सचिव से मिलकर उनसे कार्रवाई की मांग करेंगे। विधायक से मिलने वालों में प्रदेश प्रवक्ता राजेश ठाकुर , जिला अध्यक्ष जवाहर लाल सिन्हा सहित कई अन्य शामिल हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS