झारखंड
पैक्स कार्यालय पर बम से हमला
By Deshwani | Publish Date: 25/2/2017 4:36:09 PMहजारीबाग, (हि.स.)| चौपारण थाना क्षेत्र के चयकला के पूर्व मुखिया उमे हबीबा के घर से सटे उनके पति एवं पैक्स अध्यक्ष तनवीर अहमद के कार्यालय पर बम से हमला किया गया। घटना शुक्रवार देर रात की है। बम फटने से कार्यालय में आग लग गयी, जिससे स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पर लिया गया। चौपारण थाना प्रभारी सुदामा दास ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है। बरही के पुलिस उपाधीक्षक आनंद ज्योति मिंज ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने संभावना जताया कि पूर्व मुखिया के साथ विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि उन्होंने जमीन से जुड़े मामले की बात से इंकार नहीं किया।