झारखंड
जानवरों से लदे तीन ट्रक जब्त
By Deshwani | Publish Date: 6/2/2017 1:20:24 PMहजारीबाग, (हि.स)। पदमा पुलिस ने रविवार देर रात पदमा चौक से पशुओं से लदे तीन ट्रकों को जब्त किया है। मौके से पुलिस ने 14 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जब्त ट्रकों में कुल 130 जानवर थे। उन्हें औरंगाबाद से लोड कर कोलकाता ले जाया जा रहा था। इन ट्रकों को बजरंग दल के लोगों ने पकड़ा और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।