झारखंड
तोड़फोड़ की घटना दुर्भाग्यपूर्ण : जयंत सिन्हा
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2017 4:18:50 PMहजारीबाग, (हि.स)। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने विशाखापट्टनम हवाई अड्डे पर टीडीपी (तेलगु देशम पार्टी) सांसद दीवाकर रेड्डी और उनके समर्थकों द्वारा की गई तोड़फोड़ की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने ऐसे मामलों में सभी से संयम रखने की बात कही। सिन्हा शुक्रवार को हजारीबाग में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। सांसद के माफी मांगने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति पर निर्भर है कि वह क्या करना चाहता है। उन्होंने कहा कि उड्डयन विभाग जल्द ही महत्वपूर्ण लोगों के लिए सूची जारी करेगा। ऐसा होने पर भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं घटेंगी। गौरतलब है कि सांसद जेसी दिवाकर रेड्डी विशाखापट्टनम से हैदराबाद जा रहे थे। बोर्डिंग पास न मिलने पर यह सारा विवाद खड़ा हुआ।