ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
''मोदी फेस्ट'' कार्यक्रम में शामिल होंगे जयंत सिन्हा
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 10:56:54 AM
''मोदी फेस्ट'' कार्यक्रम में शामिल होंगे जयंत सिन्हा

हजारीबाग,  (हि.स.)। केन्द्र सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में 'मोदी फेस्ट' का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में हजारीबाग में 11 जून को कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दिन मटवारी मैदान में 'मोदी फेस्ट' का उद्घाटन किया जाएगा। 
स्थानीय सांसद और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो 11 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। 1:30 बजे से हजारीबाग स्टेडियम में आम सभा का आयोजन किया गया है। दोनों नेताओं के अलावा स्थानीय विधायक मनीष जायसवाल, बरकट्ठा विधायक प्रो जानकी यादव सहित कई अन्य नेता सभा को संबोधित करेंगे।
यह जानकारी कार्यक्रम प्रमुख सह पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों से पार्टी कार्यकर्ता और जनता को अवगत कराया जाएगा। सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने गरीब ग्रामीणों के लाभ के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, जन धन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू किया है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS