बिहार
श्राद्ध का भोज खाने के बाद 50 से अधिक बीमार, 10 की हालत गंभीर
By Deshwani | Publish Date: 7/5/2017 6:43:05 PMहाजीपुर। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
वैशाली जिला अंतर्गत महुआ में शनिवार की रात विषाक्त भोजन करने से करीब पचास लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अफरातफरी का माहौल बन गया। इन सभी की तबीयत बिगड़ने का कारण फूड प्वॉइजनिंग बताया जा रहा है। इनमें दस की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हाजीपुर हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात पहाड़पुर गांव निवासी चन्देश्वर राय के भाई का श्राद्धकर्म था जिसमें ग्रामीण, उनके रिश्तेदार के अलावा आसपास गांव के लोग भोज में शामिल हुए थे। भोज में शामिल होकर लौट रहे लोगों को अचानक कै-दस्त और पेट में दर्द की शिकायत हुई, धीरे-धीरे यह संख्या चालीस से पचास हो गई, जिसमे बच्चे और जवान भी शामिल हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों को देखने के लिए जिला पार्षद अशोक कुमार अकेला अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। इस घटना को लेकर महुआ पुलिस लोगों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।