बिहार
शराब माफियाओं का पुलिस टीम पर हमला, साथियों को छुड़ाया
By Deshwani | Publish Date: 2/6/2017 6:21:58 PMहाजीपुर। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
वैशाली में शराब माफियाओं ने शुक्रवार को पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस शराब के अवैध धंधे में लगे दो तस्करों को गिरफ्तार करने वैशाली के बेतरी थानाक्षेत्र के खोकमा गांव गई थी, जहां से पुलिस की टीम तस्करों को गिरफ्तार कर लौट रही थी कि शराब माफियाओं ने टीम पर हमला कर अपने साथियों को छुड़ा लिया। पुलिस ने दोनों तस्करों को 468 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों तस्कर पुलिस के निशाने पर थे। वैशाली के अन्य जगहों पर भी ये शराब की सप्लाई करते थे और पुलिस को चकमा देकर बच निकलते थे। वैशाली के कई जगहों से शराब मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस उनपर नजर रख रही थी।