ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
अंचल भवन निर्माण कार्य में लगे हैं छह से अधिक बाल मजदूर
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2017 11:34:50 AM
अंचल भवन निर्माण कार्य में लगे हैं छह से अधिक बाल मजदूर

गुमला, (हि.स.)। भरनो प्रखंड प्रशासन के नाक के नीचे बाल श्रम अधिनियम की धज्जियां उड़ाई जा रही है। एक तरफ सरकार नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार के तहत बच्चों की शिक्षा में करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। तो दूसरी ओर 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को मजदूरी पर लगाकर बाल श्रम अधिनियम की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बच्चों से उनका बचपन छीना जा रहा है। 

गौरतलब है कि भरनो प्रखड़ कार्यालय मैदान में मॉडल ब्लॉक सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण किया जा रहा है। भवन निर्माण कार्य में 14 वर्ष से कम आयु के 12 से अधिक बच्चों को काम पर लगाया गया है। सभी बच्चे मुर्शिदाबाद(बंगाल) के रहने वाले हैं। सभी बच्चों को दलाल द्वारा काम पर लगाया गया है। काम पर लगे बच्चों का कहना है कि वे गरीब परिवार से हैं। गरीबी के कारण पढ़ाई नहीं करते हैं। प्रखंड प्रशासन के नजरों के सामने बाल मजदूरी कराया जा रहा है। पदाधिकारी इसे देखते हुए भी अनजान बने हुए हैं।
इस संबंध में बीस सूत्री अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रखंड मुख्यालय में बाल मजदूरों को लगाया गया है, जो काफी निंदनीय है। किसी कीमत पर बाल श्रमिकों को काम नहीं करने दिया जायेगा। उन्हें बच्चों को उनके अधिकार से वंचित नहीं रहने देंगे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS