झारखंड
ईद को लेकर उत्साह का माहौल, बाजार खरीदारों से गुलजार
By Deshwani | Publish Date: 25/6/2017 4:26:29 PMगुमला, (हि.स.)। ईद का बाजार खरीदारों से गुलजार है। मुस्लिम धर्मावलंबियों में विशेष उत्साह पर्व को लेकर देखा जा रहा है। इफ्तार के बाद देर रात तक लोगों की भीड़ से शहर गुलजार नजर आ रहा है। वहीं सेवई, टोपी और इत्र सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई गई है। जहां लेाग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इस बार बाजार में 90 रुपये से 300 रुपये तक की सेवइयां बिक रही हैं।
रांची, राउरकेला और कोलकाता से सेवइयां बिक्री के लिए मंगाई गई हैं। जबकि जन्नतुल फिरदौस, खस और मजुआ इत्र की मांग ज्यादा है। वहीं मौलाना शाद टोपी, अलमरीन, सुडानी और पल्ला टोपी की भी बिक्री हो रही है। कपड़ा, जूता-चप्पल व श्रृंगार की दुकानों में अधिक भीड़ देखी जा रही है।
सभी उम्र के लेाग ईद की खरीदारी में मशगुल हैं। लोग चांद रात से पहले सभी तैयारी पूरी कर लेने में लगे हुए हैं। खासकर बच्चों में पर्व का ज्यादा क्रेज है।