झारखंड
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री चार जून को गुमला में
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2017 12:16:12 PMगुमला, (हि.स.)। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा चार जून को दोपहर के 3:30 बजे गुमला पहुंचेंगे। इसके बाद ललीत उरांव नगर भवन में यहां के सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों के साथ बैठक कर गुमला जिले के विकास पर परिचर्चा करेंगे। मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि इस दौरान उनसे गुमला को रेलवे लाईन से जोड़ने की मांग की जायेगी।