बिहार
निश्चय यात्रा: सीएम नीतीश को सफाई कर्मियों ने दिखाया काला झंडा
By Deshwani | Publish Date: 31/1/2017 5:32:22 PMगोपालगंज। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
अपनी निश्चय यात्रा के क्रम में मंगलवार को गोपालगंज गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को काले झंडे दिखाए गए। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी थे।जानकारी के अनुसार काला झंडा दिखाने वाले सफाईकर्मी थे और उन्हें पिछले काफी समय से मानदेय नहीं मिला था। इस नाराजगी की वजह से सफाई कर्मियों ने काला झंडा लहराया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए काला झंडा दिखाने वालों को हिरासत में ले लिया।
दूसरी ओर सभा में नीतीश के समर्थन में नारे भी लगे। नीतीश जब सभा को संबोधित कर रहे थे तभी भीड़ में शामिल कुछ लोग नारे लगाने लगे। वे नारे लगा रहे थे "अगला पीएम कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो"। इस नारेबाजी से नीतीश काफी खुश दिखे। भाषण खत्म कहने के बाद वे दर्शक दीर्घा की ओर गए और उन लोगों से हाथ मिलाया।