बिहार
पति ने डांटा तो महिला ने किया आत्मदाह
By Deshwani | Publish Date: 20/1/2017 7:12:58 PMगोपालगंज। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे में पति की डांट से खुन्नस खाई महिला ने आत्मदाह कर लिया।
इस मामले में पुलिस तहकीकात कर रही है। बता दें कि उक्त महिला अपने जीजा से बात कर रही थी।
पति ने देखा तो पत्नी को मना किया। गुस्से में आकर महिला ने उक्त कदम उठाया।
बचाने गए पति भी झुलस गया। गंभीर रुप से झुलसी महिला को रेफरल अस्पताल के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई। बता दें कि यूपी के देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के कड़सरवां खुर्द गांव निवासी सुदर्शन साह ने अपनी पुत्री संजू देवी की शादी तीन वर्ष पूर्व भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी उमाशंकर साह के छोटे पुत्र श्रीनिवास साह के साथ धूमधाम से की थी।
बुधवार को संजू देवी अपने जीजा से मोबाइल पर बात कर रही थी। आए दिन जीजा से बात करना श्रीनिवास को अच्छा नहीं लगता था। उसने संजू को इसके लिए जमकर फटकार लगा दी। इसके बाद वह कमरे से बाहर निकल गया। जैसे ही वो छत पर गया, इसी बीच संजू ने आत्महत्या की नीयत से अपने शरीर को आग के हवाले कर दिया। उसने पूरे शरीर पर किरोसिन तेल उड़ेल कर आग लगा ली। आग की लपटें
उठता देख श्रीनिवास नीचे भाग आया तो देखा कि उसकी पत्नी जल रही है। उसे बचाने के प्रयास में वह भी झुलस गया।