झारखंड
झारखंड सोसाइटी ने किया विधायक प्रदीप यादव की गिरफ्तारी का विरोध
By Deshwani | Publish Date: 23/4/2017 1:55:06 PMगोड्डा, (हि.स.)। झारखंड सोसाइटी के महामंत्री डॉ चार्ल्स मरांडी ने अडाणी पावर प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आमरण-अनशन पर बैठे पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव की हुई गिरफ्तारी का विरोध किया है। रविवार को डॉ मरांडी ने विधायक की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि रघुवर सरकार झारखंडियों से जल, जंगल एवं जमीन छीनकर कॉर्पोरेटस को दे रही है।
चार्ल्स मरांडी ने सवाल किया कि राज्य में डैम, खदान, मेगा प्रोजेक्ट्स इत्यादि बने हैं, इससे झारखंडियों को कितना लाभ मिला यह सभी को पता है। विस्थापन, बेरोजगारी, धूल-धुंआ, पानी की कमी, आपराधिक गतिविधियों का तेज होना, सरकारी तंत्रों में शोषण बढ़ा। कोरपोर्टेस और दलाल मालामाल होते गये। बाहर के लोगों ने यहां आकर झारखंडियों को गैर कानूनी ढंग से उनके जमीन से बेदखल किया कर दिया। अब इसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा।