झारखंड
अनशन पर बैठे विधायक हुए गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 22/4/2017 1:07:28 PMगोड्डा, (हि.स)। विधायक प्रदीप यादव को पोड़ैयाहाट के गायघाट स्थित अनशन स्थल से शनिवार सुबह पांच बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार विधायक प्रदीप यादव फिलहाल गोड्डा में हैं। मेडिकल जांच के बाद स्थिति के अनुसार उन्हें गोड्डा में रखा जायेगा या रांची रिम्स लाया जायेगा यह तय होगा।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से वह गोड्डा में अडानी पावर प्लांट खोलने के विरोध में अनशन पर बैठे हैं और अनशन की कारण दो दिनों से वह बीमार और कमजोर हो गये हैं। इस दौरान शनिवार को प्रशासन की ओर से उन्हें गिरफ्तार किया गया और स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से उन्हें गोड्डा के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।