झारखंड
फारवर्ड ब्लॉक के नेता की गला रेतकर हत्या
By Deshwani | Publish Date: 16/5/2017 12:39:20 PMगिरिडीह। पूर्व पंचायत समिति सदस्य समशेर जंगी (40) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार रात की है। बताया जाता है कि हत्या के पीछे नक्सलियों का हाथ है। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस ने पीरटाड़ के बदरो जंगल से शव बरामद किया। समशेर की मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले कर दिया गया है।
गौरतलब है कि समशेर 2014 का विधानसभा चुनाव फार्रवड ब्लॉक के टिकट पर गिरिडीह से लड़ा था। समशेर जंगी के पिता स्व हबीब जगी सीपीएम के कधावर नेता थे। हाल के दिनों में समशेर पीरटाड़ में ठेकेदारी भी कर रहा था। वह पचम्बा(गिरिडीह) निवासी था। अनुमान है कि ठेकेदारी में लेवी के पैसों में लेन देन को लेकर हत्या है। पुलिस ने शव को गिरिडीह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।