झारखंड
पूर्व नक्सली की गोली मारकर हत्या
By Deshwani | Publish Date: 13/5/2017 2:47:07 PMगिरिडीह। सरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पूर्व नक्सली तिलकधारी प्रसाद (42) की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मुंडरो निवासी तिलकधारी प्रसाद शुक्रवार शाम सरिया आये थे। वह एटीएम से पैसा निकालकर बाइक से वापस अपने गांव मुंडरो लौट रहे थे। इस दौरान घात लगाकर पहले से बैठे अपराधियों ने पैसरार्वाहयार जंगल में घेरकर तिलकधारी पर हमला कर दिया।
तिलकधारी को एक गोली छाती में और एक गोली पेट मे लगी, जिससे तिलकधारी की मौत मौके पर ही हो गयी। आज सुबह सरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजा है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। चर्चा है कि मृतक पूर्व में भाकपा माओवादी सगंठन का समर्थक था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।