झारखंड
गिरिडीह फल मंडी में लगी आग, लाखों का फल जलकर नष्ट
By Deshwani | Publish Date: 10/5/2017 3:21:16 PMगिरिडीह, (हि.स.)| गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र की प्रमुख फल मंडी हटिया में मंगलवार रात आग लग गई जिसमें दो लाख से अधिक रुपये का फल जलकर नष्ट हो गया।
सूत्रों के अनुसार बीते रात मंडी में स्थित फल के गोदाम में आग लग गई और फलों की पेटियां धू-धूकर जलने लगी| फ्रायर विग्रेड वालों ने दो दमकल गाड़यों की मदद से आग बुझाने का काम किया। फल व्यापारी मो. तबरेज, मो. असगर, मो. जमाल सहित अन्य लोगों ने फल गोदाम में फलों को स्टोर किया छुआ था जो जलकर नष्ट हो गया। व्यापारियों ने बताया कि लगन के कारण भारी मात्रा में गोदाम में फल का स्टोक जमा था। आग लगाने के कारणों का स्पष्ट कोई पता नहीं चल सका है।