झारखंड
नीरज सिंह हत्याकांड की सीबीआई जांच को लेकर बैठक जल्द
By Deshwani | Publish Date: 3/5/2017 1:02:29 PMरांची, (हि.स.)। धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी जल्द ही स पर उतरेगी। इसे लेकर पार्टी और रूपरेखा तैयार कर रही हैं।
नीरज सिंह हत्याकांड के बाद से ही कांग्रेस पार्टी सीबीआई जांच की मांग कर रही है, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई पहल नहीं होता देख कांग्रेस पार्टी आंदोलन की रणनीति बना रही है।
बताया जा रहा है कि इसे लेकर बहुत ही जल्द सभी विपक्षी दलों की बैठक होगी। जिसमें आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी नीरज सिंह हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विभिन्न विपक्षी दलों के साथ बैठक करेगी। जिसमें आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी। जिसके बाद आंदोलन की घोषणा की जाएगी।