झारखंड
सड़क हादसे में छात्र की मौत
By Deshwani | Publish Date: 22/4/2017 3:33:37 PMगिरिडीह, (हि.स)। बगोदर थाना के लच्छीबाग गांव में शनिवार सुबह स्कूल जाने के दौरान देव कुमार (14) की मौत सड़क हादसे में हो गई। कक्षा छह में पढ़ने वाला छात्र देव कुमार रोजाना की तरह साइकिल से स्कूल जा रहा था। जीटी रोड पर सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। जिससे देव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।