झारखंड
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 22/4/2017 3:32:30 PMगिरिडीह, (हि.स)। जमुआ थाना पुलिस ने शनिवार सुबह दुष्कर्म के आरोपी विटू यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी केदारनाथ प्रसाद ने बताया कि विगत तीन अप्रैल को एक विवाहिता ने विटू यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। तब से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस गिरफ्तार दुष्कर्म के आरोपी से पूछताछ कर रही है।