गिरिडीह
ऑटो और ट्रक की भिड़ंत, 10 लोग घायल
By Deshwani | Publish Date: 27/1/2018 7:44:19 PMगिरिडीह (हि.स.)। बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर-सरिया मुख्य पथ पर स्थित नेहरू पब्लिक स्कूल के सामने एक ट्रक व ऑटो में भिड़ंत हो गयी, जिससे ऑटो में सवार 10 लोग घायल हो गये। घायलों में पांच की स्थिति गंभीर देखते हुए बोकारो बीजीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना शनिवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार सरिया से बगोदर की ओर आ रही टेम्पू को विपरित दिशा से ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि टेम्पू में सवार सरिया थाना क्षेत्र के मंधनिया गांव निवासी सभी लोग सूरजकुंड मेला देखने जा रहे थे। सूचना मिलते ही बगोदर पुलिस सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और घायलों का इलाज के लिए बगोदर के प्राथमिक उपचार केंद्र में भर्ती कराया। जहां से पांच को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में खुशबु कुमारी, रंजू कुमारी, सुनिता सिंह, प्रीति कुमारी, वीर प्रताप सिंह सहित अन्य शामिल हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।