गिरिडीह
बीमारी से विवाहिता की मौत
By Deshwani | Publish Date: 5/4/2017 12:31:21 PMगिरिडीह। नगर थाना इलाके के बभनटोली गार्डेना गली निवासी मुकेश साव की पत्नी ननकी देवी (22) की मौत मंगलवार को हो गई। घटना के संदर्भ में ननकी के पति ने बताया कि सोमवार की रात उसकी पत्नी की तबियत अचानक बिगाड़ गई। ननकी लगातार को लगातार उल्टी होने लगी। ज्यादा तबियत बिगड़ने पर मंगलवार को उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं मृतका की मां लोहपट्टी निवासी सुदमिया देवी ने बताया कि उसकी बेटी की मौत को संदेहात्मक बताया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला का पोस्टमार्टम कराया जाएगा इसके बाद ही कहा जा सकेगा की महिला की मौत का कारण क्या है।