झारखंड
एडमिशन के नाम पर ठगी करने वाली महिला गई जेल
By Deshwani | Publish Date: 10/3/2017 2:11:02 PM गिरिडीह। एडमिशन के नाम पर छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ और फर्जीवाड़ा कर ठगी करने वाले गिरोह की एक महिला गीता बर्मन को पुलिस ने पकड़ा है। गीता बर्मन को पुलिस ने गुरुवार को रांची के मोरहाबादी स्थित प्रोफेसर कॉलोनी से गिरफ्तार किया है, जिसे शुक्रवार सुबह गिरिडीह लाया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में नगर थाना के एएसआई अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आई महिला अपने जीजा के साथ मिलकर आईटीसी कंपनी चलाती है और छात्र-छात्राओं से बीएड और इंजीनियरिंग में एडमिशन के नाम पर ये दोनों पैसे की ठगी करते थे। महिला के खिलाफ नगर थाना के मोहनपुर निवासी मुमताज अली मिर्जा ने शिकायत दर्ज कराया था,जिसके बाद यह करवाई की गई है।