ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
लड़कियां समाज के लिए पढ़ती हैं : राज्यपाल
By Deshwani | Publish Date: 27/2/2017 4:24:17 PM
लड़कियां समाज के लिए पढ़ती हैं : राज्यपाल

गिरिडीह, (हि.स)। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि लड़कियों का पढ़ना जरूरी है क्योंकि लड़कियां न सिर्फ अपने लिए बल्कि समाज के लिए भी पढ़ती हैं। बच्चों के लिए शिक्षक भगवान का रूप होते हैं । राज्यपाल सोमवार को मधुबन मोड़ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बाल संसद को संबोधित कर रही थीं। इससे पूर्व राज्यपाल पीरटांड के सीआरपीएफ कैंप में हेलीकॉप्टर से उतरीं और आवासीय विद्यालय पहुंचीं। विद्यालय में झारखंडी संस्कृति से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के बच्चों से मुलाकात की और उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने वार्डेन को बच्चों का अच्छे से ख्याल रखने की बात भी कही। कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी व डीसी कुमार शंकर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS