झारखंड
सोमवार को गिरिडीह आएंगी राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू
By Deshwani | Publish Date: 26/2/2017 1:16:09 PMगिरिडीह, (हि.स.)। झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू कल यानी सोमवार को गिरिडीह आयेंगी। राज्यपाल के आगमन को लेकर पीरराड़ और मघुबन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बताया गया है कि सोमवार को हवाई मार्ग से पीरटाड़ आयेंगी, जहां कस्तुरबा विद्यालय का निरीक्षण करने के पश्चात् मघुबन के लिए रवाना हो जायेंगी। राज्यपाल मघुबन में जैन समाज के कई कार्यक्रमों में भी भाग लेंगी। साथ ही वो मधुबन के हटिया मैदान में आयोजित आदिवासियों के लोकपर्व बाहा पर्व में भी सम्मिलित होंगी। झ्सके अलावा, कई अन्य कार्यक्रमों भाग लेने के बाद दोपहर सवा एक बजे पुनः रांची के लिए प्रस्थान करेंगी।