गिरिडीह
गिरिडीह में 80 फीसदी हुई धनरोपनी
By Deshwani | Publish Date: 12/8/2017 4:35:32 PMगिरिडीह, (हि.स.)। झारखंड के कृषि प्रधान गिरिडीह जिले में इस वर्ष खरीफ की फसल अच्छी होने की उम्मीद है। कृषि विभाग के सूत्रों के अनुसार अबतक जिले में 75 फीसदी से कुछ अधिक धनरोपनी हो गयी है। बताया गया कि इस वर्ष 86 हजार हेक्टेयर भूमि में धनरोपनी का लक्ष्य रखा गया था, जिसके विरूद्ध 64 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की रोपनी हो गयी है। जिला कृषि पदाधिकारी ब्रजेश ने बताया कि पिछले तीन दिनों से पूरे जिले में रूक-रूक कर लगातार अच्छी वर्षा हो रही है, जो धनरोपनी के लिए काफी उपयुक्त है।
उन्होंने कहा कि जिले के सरिया ,बगोदर, पीरटाड़, गाण्डेय, जमुआ, धननवार, बिरनी और सदर प्ररवण्ड में 80 से 90 फीसदी रोपनी हो गयी है। शेष प्रखण्डों में एक पखवारे के भीतर प्रयाप्त रोपनी होने की उम्मीद है। अनुकूल वर्षा होने से कृषक भी खुश है। बताया गया कि तीन दिनों से हो रही लगातार वर्षा से सभी श्रेणी के खेतों में लबालब पानी भरा है, जो रोपनी के लिए उपयुक्त है।