झारखंड
मुखिया से मांगी 20 लाख की लेवी
By Deshwani | Publish Date: 26/6/2017 6:20:22 PMगिरिडीह, (हि.ल.)। जिले के बेंगावाद प्रखण्ड के एक मुखिया से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी द्वारा सालाना बीस लाख रुपये लेवी मांगने का मामला प्रकाश में आया है जिसकी जांच बेगांवाद पुलिस कर रही है।
मुखिया का नाम गुप्त रखने के अनुरोध पर बताया गया कि दो दिन पहले एक अनजान बाइक सवार ने मुखिया को एक पत्र दिया है जिसमें कहा गया है कि विकास योजनाओ के विरूद्ध धड़ल्ले से चेक काटे जा रहे है। सरकार ग्रीन हंट के नाम पर हमारे संगठन पर सेना से कार्रवाई करा रही है। जिसका जवाब संगठन के साथी लगातार दे रहे है। लेकिन संगठन की मजबूती के लिए फंड की जरूरत है। इसलिए सालाना बीस लाख की व्यवस्था करे। नक्सलियों के इस फरमान के बाद मुखिया परिवार सदमे में है। थानेदार नीरज कुमार ने कहा कि पत्र को काफी गंभीरता से लेकर गहन जांच की जा रही है।