झारखंड
लोकाय नयनपुर थाना के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2017 4:48:57 PMगिरिडीह, (हि.स.)। लोकाय नयनपुर थाना के जवान सावना हांसदा ने सोमवार को सरकारी पिस्टल से अपने सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। घटना दिन के साढ़े 11 बजे की है। सावना चाईबासा के रहने वाले थे। एक माह पूर्व वह लोकाय नयनपुर थाना में पदस्थापित हुए थे। आत्महत्या का कारण पारिवारिक उलझन बताया जा रहा है। लोकाय नयनपुर थाना गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखण्ड में आता है। जवान कई दिनों सें मानसिक तनाव में था। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।