झारखंड
सड़क दुर्घटना में दो घायल, एक गंभीर
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2017 1:32:46 PMगिरिडीह, (हि. स.)। जिले के मधुवन के पास एसएसटी नामक बस और बाइक की टक्कर हो गई। घटना सोमवार की है। बताया जाता है कि बाइक पर सवार होकर मनोज तुरी और रूपम तुरी जा रहे थे। इसी दौरान बाइक की बस से टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल को सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।