झारखंड
दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2017 1:23:35 PMगिरीडीह, (हि.स.)। गिरिडीह पुलिस ने पिछले दो दिनों में हुए दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दोनों मामलों में पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। बताया गया कि रविवार रात में मुफसिल थाना क्षेत्र में घोविया अहरी गांव में मो स्मजान ने गांव की एक लड़की का अगुआ कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
सोमवार को पीड़िता के बयान पर थाने में एफआइआर दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। जबकि पीड़िता की मंगलवार को मेडिकल जांच कराने के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। वहीं एक अन्य मामला नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें आरोप है कि तीन जून को स्वर्ण सिनेमा के समीप भेलवा घाटी की एक संताली लड़की का गांव के ही शशि मुर्मू और अजीत मुर्म ने अगवाकर भेलवाघाटी ले जाकर मुंह काला किया। प्राथमिकी के बाद दोनों युवक फरार हो गये। पुलिस दोनों आरोपियों को तलाश कर रही है।