गिरिडीह, (हि.स.)। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कबरीबाद माइंस में भू-धसान होने से पांच लोगों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात की है। सभी मृतक सिमरियाधोड़ा के रहने वाले थे। बताया जाता है कि भू-धसान माइंस में अवैध कोयला निकालने के क्रम में घटना हुई।
हादसे के बाद लाश को लेकर परिजन भाग गए। पुलिस लाश की खोज में जुटी हुई है। रात में माइंस के अंदर तीन सौ से अधिक लोग कोयला चोरी करने के लिए सीसीएल के माइंस में दाखिल हुए थे। हालांकि पुलिस एक की मौत होने की बात कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।