ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
गिरिडीह में प्रचण्ड गर्मी से लोग बेहाल
By Deshwani | Publish Date: 25/5/2017 12:49:30 PM
गिरिडीह में प्रचण्ड गर्मी से लोग बेहाल

गिरिडीह,  (हि.स.)। गिरिडीह इलाके में इन दिनों प्रचण्ड गर्मी पड़ रही है। जिसके कारण व्यस्तम बाजार सड़कों पर दिन में भी सन्नाटा पसरा रहता है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन असंतुलित होगया है। इलाके के तिसरी थाना क्षेत्र में केन्दु पत्ता चुुनने गयी आशा देवी (55) की मौत हो गयी। 
बताया गया कि आशा देवी अन्य महीलाओं के साथ जंगल में केंदू पत्ता चुन रही थी, तभी अचानक उसे चक्कर आ गया। साथी महिला ने पास के हैंडपम्प पर ले जाकर पानी पिलाया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने बताया कि लू लगने से महीला ने दम तोड़ दिया। मालूम हो कि गिरिडीह इलाके में पिछले कई दिनो से दोपहर में पारा 41-42 डिग्री के पार जा रहा है, जिसके कारण लोग बेहाल हैं। 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS