झारखंड
दो सड़क हादसों में आठ की मौत, दो घायल
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2017 3:02:25 PMगिरिडीह, (हि.स.)। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-दो पर हुए अलग-अलग दो भीषण सड़क हादसों में आठ लोगों की जान चली गयी। दो अन्य गंभीर रूप से घायलों का इलाज डुमरी के मीना अस्पताल में चल रहा है।
पहली घटना डुमरी थाना क्षेत्र के डुमरिया में हुई। यहां मारुति औमनी और टेलर के टक्कर में मारुति में सवार छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बुुधवार देर रात हुई इस घटना मे बताया गया कि मारुति में सवार सभी लोग मेदिनीपुर प. बंगाल से गया (बिहार) शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। रास्ते में एनएच-दो पर मारुति वेन एक टेलर की चपेट में आ गयी, जिसमें प्रीतम मन्ना और वैदिक मन्ना सहित पांच लोगों की मौत हो गई।
दूसरी घटना बगोदर थाना क्षेत्र के औरा के पास एनएच दो पर हुई, जिससे इंडिगो और हाईवा में टकरा जाने से इंडिगो में सवार रमेश पासवान (30) और संतोष साव (32) की मौत मौके पर हो गई। बताया गया कि इंडिगो में सवार दोनों लोग धनबाद से अपने घर वापस हजारीबाग लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा है।