झारखंड
तेंदू पत्ता के गोदाम में तब्दील हुआ स्कूल
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2017 1:01:17 PMगढ़वा, (हि.स)। रमकंडा प्रखंड़ के ग्रामीण एरिया के अनेक स्कूल तेंदू पत्ता के गोदाम में तब्दील हो गए हैं। रमकंड़ा प्रखंड़ के दुर्जन राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में भी तेंदू पत्ता सैकड़ों की सख्या में रखा हुआ है। इस संबंध में विद्यालय प्रभारी रामाश्कर राम ने बताया कि मना करने के बाद भी लोग जबरन स्कूल में पत्त रख देते हैं।
शिक्षा विभाग के द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे हर साल गर्मी के छुट्टी में बंद विद्यालय तेंदू पत्ता रखा जाता रहा है। डीइओ ने बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच करा कर दोषी पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।