ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
कांस फिल्म फेस्टिवल के पांचवें दिन सोनम का जलवा, ऐश-दीपिका वापस लौटीं
By Deshwani | Publish Date: 22/5/2017 4:18:11 PM
कांस फिल्म फेस्टिवल के पांचवें दिन सोनम का जलवा, ऐश-दीपिका वापस लौटीं

मुंबई, (हि.स.)। 70वें कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत के बाद जहां दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय बच्चन की वतन वापसी हो गई, वहीं पांचवें दिन वहां अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर का जलवा रहा। सोनम कपूर के लिए कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने का ये लगातार आठवां मौका रहा। सोनम कपूर ने वहां दो अलग-अलग फैशन शोज में रैंप वॉक किया और मीडिया की चहेती बनी रहीं। 

इनके अलावा, कल चौथे दिन कांस में प्रियंका चोपड़ा की प्रोडक्शन कंपनी की सिक्किमी फिल्म 'पहुआ' का ट्रेलर लॉन्च किया गया। पहले इस मौके के लिए प्रियंका कांस पंहुचने वाली थीं, लेकिन अपनी पहली हॉलीवुड की फिल्म 'बेवाच' में बिजी होने के चलते प्रियंका का यहां आना अंतिम क्षणों में रद्द हो गया। लॉन्चिंग मौके पर प्रियंका की मां डाक्टर मधु और प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा मौजूद रहे। पाखी ए. टायरवाला ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। इस फिल्म के अलावा कांस में कमल हासन की बेटी श्रुति हासन की तमिल फिल्म 'संघमित्रा' की भी खासी चर्चा रही। श्रुति के अलावा कांस में निर्देशक सुंदर सी और संगीतकार एआर रहमान भी वहां मौजूद रहे। इस मौके पर संघमित्रा का पहला पोस्टर जारी हुआ। इधर, कांस से मुंबई लौटने के बाद कांस में अपने पहले अनुभव को दीपिका पादुकोण ने शानदार बताया, जबकि ऐश्वर्या राय बच्चन की ओर से लौटने के बाद मीडिया से कोई बातचीत नहीं हुई। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS