मनोरंजन
'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'हिन्दी मीडियम' के कारोबार में सुधार
By Deshwani | Publish Date: 22/5/2017 1:48:00 PM मुंबई, (हि.स.)। रिलीज के पहले दिन धीमी शुरुआत के बाद अगले दो दिनों, शनिवार और रविवार को इस शुक्रवार को रिलीज नई फिल्मों 'हाफगर्लफ्रेंड' और 'हिंदी मीडियम' के कारोबार में सुधार आया है। पहले दिन 10 करोड़ का कारोबार करने वाली बालाजी फिल्म्स में बनी 'हाफगर्लफ्रेंड' मोहित सूरी की फिल्म 29 करोड़ कमा चुकी है, जबकि हिन्दी मीडियम की कमाई पहले तीन दिनों में 12 करोड़ रही है।
अर्जुन कपूर-श्रद्धा कपूर स्टारर 'हाफगर्लफ्रेंड' बड़े बजट की फिल्म है, जिसकी कुल लागत 50 करोड़ से ज्यादा आंकी गई। दूसरी ओर, इरफान खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म हिंदी मीडियम का बजट 20 करोड़ के आसपास है। दर्शकों की प्रतिक्रियाओं की बात करें, तो हाफगर्लफ्रेंड के मुकाबले हिंदी मीडियम को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। हाफ गर्लफ्रेंड के मुकाबले हिंदी मीडियम को कम थिएटर मिले हैं। हाफ गर्लफ्रेंड को पहले सप्ताह के लिए 2500 के आसपास सिनेमाघर मिले, जबकि इरफान की फिल्म सिर्फ 750 थिएटरों में रिलीज हुई। फिल्मी कारोबार के जानकारों का अनुमान है कि पहले सप्ताह में ये हिंदी मीडियम थिएटरों से अपनी लागत वसूल कर लेगी, लेकिन हाफ गर्लफ्रेंड थोड़ा पीछे रह जाएगी।