ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
’आरंभ’ लैंगिक असमानता के बारे में: तनुजा
By Deshwani | Publish Date: 9/5/2017 1:49:19 PM
’आरंभ’ लैंगिक असमानता के बारे में: तनुजा

मुंबई, (आईपीएन/आईएएनएस)। अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री तनुजा (73) टीवी शो ’आरंभ’ से छोटे पर्दे पर कदम रखने जा रही है। उनका कहना है कि यह ऐतिहासिक शो ’लैंगिक असमानता’ के बारे में है और यह दर्शाता है कि समय गुजरने के साथ किस तरह भारतीय समाज मातृसत्तात्मक से पितृसत्तात्मक हो गया। तनुजा ने सोमवार को शो के सेट पर कहा, “अनोखी कहानी की वजह से ’आरंभ’ एक अलग किस्म का शो है। इसका मूल विषय द्रविड़ जाति के दौरान मातृसत्तात्मक समाज को दर्शाता है। उस समय रानी शासन करती थी और सभी उसकी आज्ञा का पालन करते थे।“

अभिनेत्री ने कहा कि मौजूदा समय में समाज में पुरुषों को ज्यादा महत्व दिया जाता है, जो कि संतुलित होना चाहिए। तनुजा के मुताबिक, “आजकल हमें महिलाओं के साथ दुष्कर्म और अच्छा सलूक नहीं होने की घटनाएं काफी सुनने को मिलती हैं..ऐसा क्यों हो रहा है? क्या हमारे पुरुष हमारी रक्षा नहीं कर सकते? यह शो मूल रूप से लैंगिक असमानता के बारे में है। हमने इसमें ऐतिहासिक और सांस्कृतिक भावनाओं का समावेश भी किया है।“
फिल्म ’बाहुबली’ के पटकथा लेखक के.वी. विजयेन्द्र प्रसाद ने इस शो की कहानी लिखी है। शो में द्रविड़ और आर्यो के बीच संघर्ष को दिखाया जाएगा। तनुजा दिव्य द्रष्टा के रूप में नजर आएंगी, जो भविष्य की घटनाओं को बता सकती हैं। शो में कार्तिका नैयर और रजनीश दुग्गल, जॉय सेन गुप्ता और हंसा सिंह भी हैं। ’आरंभ’ के निर्देशक गोल्डी बहल ने आईएएनएस को बताया, “विजयेन्द्र प्रसाद ने इस शो के बारे में सोचा था। उन्होंने विभिन्न विषयों पर शोध और बातचीत की। एक बार उन्होंने मुझे कहानी सुनाई तो फिर मैंने सोचा यह एक शानदार अवधारणा है और इस तरह हमने यह सीरीज बनाने का फैसला किया।“ स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला यह शो 65 एपिसोड का होगा। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS