मनोरंजन
बाहुबली-2 का पराक्रम : 9 दिन में 1000 करोड़ कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी
By Deshwani | Publish Date: 7/5/2017 6:23:12 PM मुंबई। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
रिलीजिंग के पहले दिन ही करीब 121 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म 'बाहुबली: द कॉन्क्लूजन' ने फिर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। फिल्म ने महज 9 दिन में 1000 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। यह भारत की पहली फिल्म है, जिसने इस आंकड़े को छुआ है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने इंडिया में 800 करोड़, जबकि ओवरसीज में 200 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
फिल्म निर्माता-निर्देशक करन जौहर ने भी ट्विटर पर फिल्म के 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की खबर देते हुए इसे इंडियन सिनेमा का माइलस्टोन बताया।
इस मौके पर फिल्म के हीरो प्रभास ने भी फेसबुक पर पोस्ट के जरिए फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए उनके प्यार के लिए आभार जताया।