ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
छोटे परदे पर दस सालों बाद होगी सुनील शेट्टी की वापसी
By Deshwani | Publish Date: 5/5/2017 4:08:17 PM
छोटे परदे पर दस सालों बाद होगी सुनील शेट्टी की वापसी

मुंबई, (हि.स.)। हेल्थ को लेकर अभिनेता सुनील शेट्टी शनिवार (6 मई) से एक नए शो के साथ छोटे परदे पर वापसी कर रहे हैं। एंड टीवी पर शनिवार की शाम से एक नया 'इंडिया के असली चैंपियंस' टेलीकास्ट होगा, जिसके होस्ट सुनील शेट्टी हैं। इसकी शूटिंग गोवा में की गई है। 2007 में सहारा पर एक हेल्थ शो के बाद सुनील शेट्टी दस सालों बाद छोटे परदे पर लौटे हैं। 

सुनील शेट्टी के इस नए शो का फोकस भी फिटनेस पर होगा। उनका कहना है कि हेल्थ हमारे लोगों का गंभीर मुद्दा है| हमारा शो खास तौर पर युवाओं को इस बात का संदेश देने की कोशिश करेगा कि कैसे बहुत सहज तरीकों से हम अपनी हेल्थ का ख्याल रख सकते हैं। सुनील शेट्टी खुद अपनी हेल्थ को लेकर हमेशा सजग रहते हैं और लगातार फिटनेस के लिए काम करते हैं। यही कारण है कि उनको बॉलीवुड में सबसे फिट सितारों में से माना जाता है। इस शो के अलावा सुनील शेट्टी राष्ट्रीय स्तर पर एक नया अभियान शुरू करने की योजना पर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तर्ज पर सुनील शेट्टी स्वस्थ भारत अभियान शुरू करना चाहते हैं, जिसमें वे ग्रास रुट पर युवाओं को हेल्थ से जुड़ी टिप देंगे। इस अभियान में सुनील शेट्टी के साथ बॉलीवुड की कई हस्तियों के जुड़ने की संभावना है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS