ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
प्रियंका मेट गाला पर अपने लुक से खुश
By Deshwani | Publish Date: 4/5/2017 2:39:53 PM
प्रियंका मेट गाला पर अपने लुक से खुश

 मुंबई, (आईपीएन/आईएएनएस)। खाकी रंग के डिजाइन किए हुए 20 फुट लंबे कोट गाउन को पहने प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में आयोजित मेट गाला 2017 में देखी गईं। उनकी इस पोशाक का लोगों ने ट्विटर पर चपाती कहकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की प्रचारकर्ता कहकर मजाक उड़ाया। लेकिन प्रियंका ने इस आलोचना को स्वीकार कर उनका मजबूती से जबाव दिया है।

प्रियंका ने मेटा गाला पर अपने पहली प्रस्तुति के लिए रॉल्फ लॉरेन के डिजाइन किया हुआ परिधान चुना। वहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रेड कारपेट पर अपनी प्रस्तुति के लिए टॉमी हिलफिगर द्वारा डिजाइन किया गाउन पहना। लेकिन प्रियंका की पोशाक सर्वाधिक चर्चा में रही।
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस तस्वीर को साझा किया है, जिसकी लोगों द्वारा खिंचाई होने का बाद उन्होंने सभी लोगों को ’ड्रमरॉल’ कहते हुए जबाव दिया, “मैंने अपने कुछ पंसदीदा में से इसे चुना। यह जानकर अच्छा होगा कि यह पोशाक फैशन से ज्यादा उद्देश्य पूरा करती है। आशा है कि आपकी रचनात्मक गपशप लगातार चलती रहेगी।“ उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “इसीलिए मैं मेटा गाला से प्यार करती हूं, क्योंकि आप फैशन को हर जगह फैला सकते हो! अगली बार तक के लिए.. आरओएफएल“
प्रियंका ने अपने पोस्ट के समर्थन के लिए अपनी ड्रेस के कुछ नमूने चुने। अभिनेत्री को अपनी चुनी हुई ड्रेस पर गर्व था। क्योंकि वह गाला के लिए चंद मिनटों में इसे बदल सकती थीं और पार्टी के बाद भी। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा, “रॉल्फ लॉरेन के द्वारा शानदार डिजाइन और उसके लिए धन्यवाद! कल्पना करो पार्टी के बाद 20 लंबी पोशाक के साथ.. लुल! गाला पर सबसे अलग वार्डरोब हैक्स, द केस द मिसिंग ट्रेन, इंस्पेक्टर गैजिट ऑर शेरलॉक होम्स ऑफ होल्मस।“ प्रियंका ने इसके लिए अपनी दो अलग-अलग पोशाक वाली तस्वीरों को एक साथ साझा किया कि कैसे पोशाक बदली।
प्रियंका ट्विटर पर रॉल्फ लॉरेन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मर्लिन मुनरो की तरह मौज-मस्ती करती हुई दिखाई दे रहीं हैं। प्रियंका ने ट्वीट किया “इस क्षण के धन्यवाद आपका रॉल्फ लॉरेन। मेट गाला 2017 पर के लिए आपकी शक्ति के लिए धन्यवाद।“
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS